पालतू कुत्ते ने मां-बेटी को काटा, 10 दिन में डॉगी की मौत
पंजाब के पठानकोट में बेहद चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां एक युवती और उसकी मां को उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद दोनों मां-बेटी की हालत बिगड़ गई। किशोरी और उसकी 40 वर्षीय मां में रेबीज के गंभीर लक्षण देखे गए हैं। दोनों को परिवार वाले सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
बेटी पूजा और मां सलोनी मेहरा पठानकोट निवासी बताए जा रहे हैं। उनके परिजनों के मुताबिक बीते दो-तीन दिन से लड़की में लक्षण देखे गए, जिसमें उसका हवा व पानी से डरना, सांस लेने में दिक्कत आना, चिल्लाना व मुंह से पानी निकलना आदि के लक्षण देखे गए थे।
उन्होंने बताया कि सोमवार रात लड़की की हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाए थे। परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को बताया कि करीब छह माह पहले उनके पालतू कुत्ते ने मां-बेटी को काट लिया था। उसके बाद 10 दिनों के भीतर कुत्ते की मौत हो गई। ऐसे में अब इन दोनों में यह लक्षण दिख रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि मां-बेटी को रेबीज हो गया है। रेबीज के चलते ही दोनों की मौत हुई है।
डॉक्टर अर्पण के मुताबिक युवती पूजा में रेबीज के लक्षण देखे गए हैं। जैसे पानी और हवा से डर, अत्यधिक चिल्लाना, सांस लेने में कठिनाई और मानसिक अस्थिरता थी। पिछले दो-तीन दिनों से उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। ऐसे में दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अमृतसर गुरु नानक देव मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था।
6 माह से डेढ़ साल के अंतराल में सामने आ सकते हैं रेबीज के लक्षण
विरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि रेबीज वायरस जानवर (विशेषकर कुत्ते, बिल्ली व बंदर) के काटने से फैलता है। इसके लक्षण संक्रमित होने के 6 माह से लेकर डेढ़ साल तक के अंतराल में सामने आ सकते हैं। लक्षण कब सामने आएं यह इस बात पर निर्भर करता है कि कुत्ते ने शरीर के किस हिस्से पर काटा है। यदि काटा गया स्थान सिर या चेहरा हो, तो लक्षण कुछ ही दिनों में आ सकते हैं। जबकि पैर या टांग पर काटने की स्थिति में लक्षण आने में महीनों लग सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन का समय पर लगना अत्यंत आवश्यक होता है। सामान्यतः यह टीके काटने वाले दिन, तीसरे दिन, सातवें दिन, 14वें दिन, 28वें दिन और 90वें दिन लगाए जाते हैं।

शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
जय-वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने साधा निशाना
बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 4 यात्रियों की मौत
सांसारिक मोह-माया त्यागेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कुछ समय साधना में रहेंगे लीन
जेल से छूटे आरोपी पर हैवानियत का आरोप, दमोह में सिर कुचलकर हत्या
सेवानिवृत्त डीजीपी एच.एम. जोशी का 100वां जन्मदिन, सम्मान समारोह में जुटे गणमान्य लोग
प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
करडेगा-कुनकुरी मार्ग पर बस दुर्घटना, 5 यात्रियों की जान गई