पेड़ से टकराई पैसेंजर ट्रेन, पायलट घायल
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बालोद के दल्ली राजहरा से भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्ग, रायपुर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर पड़े बरगद के पेड़ से टकरा गई, जिसमें पायलट को हल्की चोटें आई हैं। घटना भानुप्रतापपुर के मुल्ले कैंप के पास की है।ट्रेन के घायल लोको पायलट का नाम पवन कुमार टंडन बताया जा रहा है। पायलट को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पैसेंजर की अधिकतर बोगियां खाली थी, जिससे ट्रेन में कुछ ही यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
इंजन के दोनों पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए
जानकारी के मुताबिक ट्रेन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोर की थी कि इंजन के दोनों पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए, जिसके चलते ट्रेन ट्रैक पर ही फंसी रही। बताया जा रहा है कि करीब 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया।
पेड़ को काटकर ट्रैक क्लियर किया गया
साथ ही पेड़ को काटकर ट्रैक क्लियर किया गया। दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन तकरीबन 11 बजे मुल्ले से अंतागढ़ के लिए रवाना किया गया। आज अंतागढ़ से रायपुर के लिए ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी