चलती ट्रेन में यात्री पर डंडे से हमला, पुलिस जांच में जुटी
मुंबई। चलती ट्रेन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा डंडे से हमला करने की घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस में सवार 27 वर्षीय युवक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन के बाहर से लकड़ी के डंडे से कथित तौर पर हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने कल्याण में बताया कि यह घटना सोमवार को जिले के अंबिवली और कल्याण के बीच दोपहर को हुई थे। बताया जा रहा है कि नासिक के मनमाड का रहने वाला एक श्रमिक ट्रेन के सामान्य श्रेणी की एक बोगी में दरवाजे पर खड़ा था। पटरी के पास मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने बिना किसी उकसावे के उस पर लकड़ी के डंडे से वार किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को आंख पर चोट आई है। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि कल्याण में जीआरपी ने मंगलवार को मिली शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए जल्दबाजी या लापरवाही से कार्य करना) और 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उस अज्ञात अपराधी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम