टल गया वन नेशन वन इलेक्शन बिल
अब लोकसभा के शीतकालीन सत्र में नहीं होगा पेश
नई दिल्ली। देश में वन नेशन, वन इलेक्शन की बीते कुछ दिनों से खूब चर्चा है। इससे जुड़े दो विधेयक सोमवार को लोकसभा में भी पेश किया जाने वाला था। अब बताया जा रहा है कि दोनों विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश नहीं किए जाएंगे। संशोधित कार्यसूची से बिल को हटा दिया या है।इससे पहले शुक्रवार को जारी की गई कार्यसूची में कहा गया था कि बिल को सोमवार को लोकसभा में रखा जाएगा। अभी कारण स्पष्ट नहीं कि सरकार ने सोमवार को बिल न लाने का फैसला क्यों किया और अब किस दिन लाया जाएगा। हालांकि, लोकसभा का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।
सरकार ने बिल लाने में की देरी
सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर आधारित विधेयकों को लोकसभा में पेश करने में डिले कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ये विधेयक वित्तीय व्यवसाय के पूरा होने के बाद सदन में लाए जा सकते हैं। पहले ये विधेयक, संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने के लिए लिस्ट किए गए थे। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी संशोधित सूची में इन विधेयकों को सोमवार के एजेंडे में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, लोकसभा स्पीकर की इजाजत के बाद सरकार बिल को सप्लीमेंट्री लिस्टिंग के माध्यम से सदन में आखिरी समय में भी पेश कर सकती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
डॉ. मोहन यादव बोले—रेल दोहरीकरण से विकास को मिलेगी रफ्तार
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत लाइसेंस अवधि खत्म होने से पहले बिक्री बढ़ाने की कवायद
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में 'युवा संसद प्रतियोगिता' का आयोजन
लोक शिक्षण संचालनालय का नया आदेश, गेस्ट टीचर्स को मिली सुरक्षा
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में उपचार के बीच महिला ने तोड़ा दम, शव दूसरे अस्पताल भेजा गया
हवा में दौड़ती ट्रेन में दिखे CM योगी, हाई-स्पीड टेक्नोलॉजी ने खींचा ध्यान
Umang Singhar ने सदन में उठाया सिंगरौली कोल ब्लॉक मुद्दा, JPC की मांग