अब ग्लोबल बिजनेस पर लग सकती है पेनल्टी
नई दिल्ली । मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया को ग्लोबल बिजनेस पर पेनल्टी लगाने की ताकत दे दी है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने बुधवार को कॉम्पिटिशन कानून में नया प्रोविजन ऐड करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया। इसमें एंटी-कॉम्पिटेटिव कंडक्ट (प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण) और एंटरप्राइजेज के पावर का दुरुपयोग करने के लिए ग्लोबल बिजनेस पर पेनल्टी लगाने की ताकत दी गई है।
यह पेनल्टी केवल भारत में बिजनेस करने वाली कंपनियों के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की जांच तक सीमित नहीं होगी। यह बदलाव 6 मार्च यानी आज से लागू हो गया है।
कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया ने पिछले साल दिसंबर में एंटी-कॉम्पिटेटिव एग्रीमेंट्स के लिए मसौदा जारी किए थे, जिसमें राय देने के लिए 12 जनवरी तक का समय दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इनडायरेक्ट टैक्स, इंट्रा ग्रुप सेल्स और छूट को टर्नओवर के कैलकुलेशन से बाहर रखा जाएगा। ग्लोबल टर्नओवर के बेस पर जुर्माना लगाना ग्लोबल स्केल पर मल्टीपल जूरिडिक्शन में काम करने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए चिंता का एक बड़ा कारण हो सकता है।

हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना