फ्री में फेस मसाज नहीं करना सेलून मालिक को पड़ा महंगा
रायपुर में एक बदमाश ने फ्री में फेस मसाज करने से मना करने वाले सेलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी सुरेश सेन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 10 बजे उनके सेलून में आरोपी जाफर खान आया और सेलून के सीट में जबरदस्ती बैठकर प्रार्थी को चेहरा साफ करने बोला। दुकान मलिक चेहरा साफ करने से मना करने पर बदमाश गाली-गलौज शुरू कर दी।इतना ही नहीं बदमाश ने अपने पास रखे किसी नुकीली वस्तु से प्रार्थी के कान पास मारकर चोट पहुंचाया। इससे उसे काफी चोट आया। इस दौरान इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद प्रार्थी टिकरापारा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। आरोपी मौके से फरार हो गया था। थाना पुलिस आरोपी के खोजबीन में जुटी। मामले में मुखबिर लगाया गया। आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा, लेकिन आरोपी के मोबाइल ट्रेस कर पुलिस ने उसे धर-दबोचा।आरोपी को पुलिस के आने का अंदेशा होने पर भागने का प्रयास कर रहा था, इस पर पुलिस ने बड़ी मस्सकत कर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। चैरसिया कालोनी थाना टिकरापारा निवासी आरोपी जाफर खान को धारदार चाकू के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जाफर खान एक आद्यतन अपराधी है। उसके खिलाफ इससे पहले भी अवैध रूप से धारदार हथियार रखने और मारपीट करने का अपराध पंजीबद्ध है, जिसका प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य