नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, एविएशन फ्यूल पर घटाया वैट
पटना। बिहार में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम घट गए हैं। नीतीश कैबिनेट ने एटीएफ पर वैट की दर को 29 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी करने का फैसला लिया है। इससे पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट के टिकट सस्ते हो जाएंगे। साथ ही हवाई यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। टैक्स कम होने से विमानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 47 फैसलों पर मुहर लगाई गई। इसमें एक फैसला वाणिज्य एवं कर विभाग का भी है। इसके तहत बिहार में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एविएशन टर्बाइन फ्यूल की दर को 1 फीसदी पर यथावत रखने का फैसला लिया गया। साथ ही अन्य मामलों में एटीएफ की बिक्री पर राज्य सरकार द्वारा आगे से 4 फीसदी वैट ही लगाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक अभी तक बिहार में एटीएफ पर वैट की दर 29 फीसदी थी। इससे कई एयरलाइन्स को विमानों का फ्यूल महंगा खरीदना पड़ रहा था। इसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। वैट कम होने से बिहार में हवाई यात्रा का किराया भी घटेगा।
बता दें बिहार में अभी तीन एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट। आने वाले महीनों में पूर्णिया एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट संचालन शुरू हो जाएगा। सरकार अन्य शहरों में भी नए एयरपोर्ट शुरू करने की योजना पर काम कर रही है।

देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला
फिल्म इंडस्ट्री को राहत, ‘जन नायकन’ लीक केस में पुलिस का बड़ा कदम
नोएडा में तनाव: प्रदर्शन उग्र हुआ, पत्थरबाजी और आगजनी से हालात बिगड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: CM मोहन यादव ने बारिश प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे को दी हरी झंडी
पर्यावरण संकट का दावा: न्यूक्लियर प्लांट से हडसन नदी में रेडियोधर्मी रिसाव, करोड़ों मछलियों की मौत का आरोप
डॉ. मोहन यादव बोले—युवाओं को प्रेरित करेगी यह पुस्तक
संगीत जगत को बड़ा झटका, आशा भोसले को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
दर्दनाक सड़क हादसा: पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर ट्रक चढ़ा, 7 लोगों की जान गई