ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पिता और भाई की हत्या
जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता और भाई की हत्या की। अब खबर आ रही है कि लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया। इस घटना के मास्टर माइंड यानि लड़की के आरोपी मित्र का नाम मुकुल सिंह बताया जा रहा है।बता दें कि कल रात पौने बारह बजे मुकुल सिविल लाइन थाने पहुंचा और उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इससे एक दिन पहले ही लड़की को हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा था, तब लड़का मौका देख पुलिस की नजरों से फरार हो गया था।
वहीं अब आरोपी कल खुद सिर पर कपड़ा बांधकर पुलिस थाने पहुंचा। उसने पुलिस थाने पहुंचकर बताया, मैं ही मुकुल हूं, ये बात सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।आरोपी ने बताया कि उसी ने 15 मार्च को लड़की के पिता और भाई की हत्या की थी। दोनों मार्च से फरार चल रहे थे । वहीं नाबालिग लड़की से भी जब पूछताछ की गई तो उसने हत्या में शामिल होने की बात पुलिस के सामने स्वीकार ली।बताया कि डबल मर्डर के आरोपी मुकुल सिंह और नाबालिग लड़की के हरिद्वार में होने की सूचना पर लोकल पुलिस की तरफ से जांच की गयी। जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने नाबालिग किशोरी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी दी है।

अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर