1,500 रुपये के लेन-देन को लेकर हुई हत्या
जबलपुर। महज 1500 रुपये के लेन-देन को लेकर एक मजदूर ने दूसरे की सोते समय पत्थर पटककर हत्या कर दी। रुपये नहीं देने के कारण आरोपी मजदूर के साथ दूसरे ने मारपीट की थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गढा थाना प्रभारी निलेष दोहरे ने बताया कि सनी पटेल, उम्र 28 साल, निवासी पिडंरई थाना भेड़ाघाट गढ़ा, रेलवे स्टेशन के पास मजदूरी का काम करता था। युवक गढ़ा रेलवे स्टेशन पर सो जाता था। युवक का शव मंगलवार देर रात अंधमूक के समीप नग्न अवस्था में रक्त रंजित अवस्था में मिला था। शव के ऊपर मोटर साइकिल पड़ी हुई थी। पुलिस ने लाश को पंचनामा कार्यवाही के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि सनी से पप्पू कोरी नामक मजदूर ने 1500 रुपये उधार लिए थे। रुपये के लेन-देन के कारण शाम चार बजे दोनों में विवाद हुआ था। रुपये वापस नहीं लौटाने के कारण सनी ने पप्पू के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने अभिरक्षा में लेते हुए पप्पू से पूछताछ की तो उसके सनी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मारने का बदला लेना चाहता था। रात के समय सनी अंधमूक बाईपास के पास सेन की दुकान के सामने सो रहा था। सोते समय उसने पत्थर से हमला कर सनी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान