दिल्ली धमाके पर सांसद कुलस्ते के बयान ने छेड़ी नई राजनीति
मंडला। मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिल्ली ब्लास्ट घटना को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की घटना बहुत दिन के अंतराल के बाद हुई है।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का विवादित बयान
मंडला के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते से मीडिया ने कई सवाल पूछे। इस दौरान जब उनसे दिल्ली ब्लास्ट घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ‘दिल्ली की घटना बहुत दिन के अंतराल के बाद हुई है. इसके पीछे क्या साजिश है ये मैं नहीं कर सकता, लेकिन ये घटना बहुत दर्दनाक है. यह हम सबके लिए-देश के लिए अच्छा नहीं है.’
दिल्ली ब्लास्ट केस
बता दें कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर 2025 को एक i20 कार में ब्लास्ट हो गया था. इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से ज्यादा घायलों का इलाज जारी है. इस ब्लास्ट घटना की जांच में NIA जुटी हुई है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा समेत अलग-अलग जगहों से कई गिरफ्तारियां की गई हैं. साथ ही कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है.
हमारे आतंकवादी’ कहकर संबोधित
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते इससे पहले भी एक बार अपने बयान को लेकर सुर्खियों में थे. मई 2025 में जब सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था- ‘हमारी सेना ने पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है.’बता दें कि पहलगाम अटैक के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में शामिल कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया था.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित