बहराइच में अब बंदरों का आतंक: स्कूली बच्चों से छीन लेते हैं टिफिन
बहराइच। जिले के ग्राम चौखड़िया में लोग बंदरों से परेशान हैं। यहां स्कूल जा रहे छात्रों के बैग से बंदर टिफिन निकाल लेते हैं। घर के आंगन में खाना बना रहीं महिलाओं के हाथ से आटा या रोटी छीनकर ले जाते हैं। विरोध करने पर काट लेते हैं। अभी तक सौ से अधिक लोगों को बंदर काट चुका है।
ग्रामीणों का कहना है कि बंदर रास्ते मे ही रोक कर हमला कर बैग में रखे खाने-पीने वाले सामान निकाल लेते हैं। अगर कोई बच्चा बैग छुड़ाने या भागने की कोशिश करता है। तो ये सीधे हमला कर काट लेते हैं। इतना ही नहीं जब महिलाएं घरों में भोजन तैयार करने बैठती हैं, तो आटा, चावल, सब्जी सब उठा ले जाते हैं। यहां तक कि लोगों के खेत मे लगी फसल, साग, सब्जी को भी बर्बाद कर देते हैं। ग्रामीणों से बातचीत में पता चला है कि इनकी संख्या सैकड़ों में नहीं बल्कि हजारों में है। तकरीबन 2 से 3 हजार बताए जा रहे हैं। लोग इस कदर परेशान हैं कि इसकी शिकायत को लेकर बहराइच जिलाधिकारी से भी मिल चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन बंदरों की समस्या लगभग दो सालों से बनी हुई है। पहले इनकी संख्या कम थी, तो दिक्कत भी कम थी। अब बढ़ती संख्याओं ने दिक्कत भी बढ़ा दी है।ग्रामीणों से बातचीत में पता चला है कि इनकी संख्या सैकड़ों में नहीं बल्कि हजारों में है। तकरीबन 2 से 3 हजार बताए जा रहे हैं। लोग इस कदर परेशान हैं कि इसकी शिकायत को लेकर बहराइच जिलाधिकारी से भी मिल चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन बंदरों की समस्या लगभग दो सालों से बनी हुई है। पहले इनकी संख्या कम थी, तो दिक्कत भी कम थी। अब बढ़ती संख्याओं ने दिक्कत भी बढ़ा दी है।

‘द केरल स्टोरी 2’ पर सियासत गर्म, राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ तेज, अमेरिका ने ईरान के 3000 ठिकानों पर किए हमले
साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज एक साथ, अल्लू अर्जुन के भाई की शादी बनी खास
LPG कीमत बढ़ने पर उमंग सिंघार बोले- महंगाई से जनता परेशान
ट्रेलर में दिखा खतरनाक अवतार, दुश्मनों से बदला लेने निकले रणवीर
एफडी कराने के नाम पर ठगी, 3 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए 40 लाख
30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में दिखाएंगे हुनर
प्रदेश में गर्मी ने दिखाए तेवर, अगले हफ्ते और बढ़ेगा तापमान
'जीरो' का उदाहरण देकर एम एम फारूकी ने बताया शाहरुख क्यों नहीं पहुंच पाए आमिर के स्तर तक
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान पर बड़े हमले के संकेत, इस्राइल को हथियार देगा अमेरिका