मिशेल ओबामा लड़ सकती हैं चुनाव
वॉशिंगटन । अमेरिका में इस साल के आखिर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एक सरप्राइज एंट्री हो सकती है। प्रेसिडेंट जो बाइडेन ऐन वक्त पर दावेदारी छोड़ सकते हैं और उनकी जगह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी से कैंडिडेट बनाई जा सकती हैं।
दरअसल, हाल ही में स्पेशल काउंसिल रॉबर्ट हुर की एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें साफ कहा गया है कि बाइडेन मेंटली और फिजिकली स्ट्रगल कर रहे हैं। लिहाजा, उनका इलेक्शन लडऩा सही नहीं होगा। बाइडेन ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा था- उम्र के साथ कुछ दिक्कतें हो जाती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं फिट नहीं हूं।
रामास्वामी ने भी मिशेल का नाम लिया
रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से विवेक रामास्वामी भी प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बनने की रेस में शामिल थे। बाद में उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में नाम वापस ले लिया था। 9 फरवरी को विवेक ने डेमोक्रेट कैंडिडेट के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। विवेक ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी बाइडेन की जगह मिशेल ओबामा को प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बनाने पर विचार कर रही है। यह फैसला स्पेशल काउंसिल रॉबर्ट हुर की रिपोर्ट सामने आने के बाद किया गया है। सबने देखा है कि रिपोर्ट में बाइडेन की मेंटल और फिजिकल हेल्थ को लेकर कितने गंभीर सवालिया निशान लगाए गए हैं। हालांकि हमारी बेस्ट विशेज प्रेसिडेंट के साथ हैं, लेकिन उनकी मेमोरी को लेकर जो कुछ कहा गया है, वो सही है। लिहाजा, कोई भी इस रिपोर्ट को खारिज नहीं कर सकता।

कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल में बड़ा हादसा टला: होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी मेहमान रेस्क्यू
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव