नरसिंहपुर में शहीद आशीष शर्मा का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
नरसिंहपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में हॉक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा ने अपनी जान गंवा दी. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश बॉर्डर पर चल रहे संयुक्त नक्सली सर्च अभियान के दौरान अचानक नक्सलियों की ओर से तीन से चार राउंड फायरिंग की गई. इस हमले में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर निवासी इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को जांघ और कंधे में गोली लग गई. आशीष इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. सीएम मोहन यादव ने भी उनके इस बलिदान पर दुख जताया था. आशीष शर्मा की वीरता और बलिदान पर आज सभी को गर्व महसूस हो रहा है. शहीद का पार्थिव शरीर आज सुबह बालाघाट लाया गया जहां लोगों ने नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी।
बालाघाट में रखा शहीद आशीष शर्मा का पार्थिव शरीर
गुरुवार सुबह आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के आंबेडकर चौक से पुलिस लाइन तक भावनात्मक माहौल में श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई. फूलों से सजे वाहन में रखी उनकी पार्थिव देह के साथ हॉक फोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस के जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए. कलेक्टर मृणाल मीना, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी अंतिम विदाई देने पहुंचे. साथी जवानों की आंखें नम थीं और कई लोग अपने जाबांज साथी को खोने का दुख छिपा नहीं सके. पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा भी भावुक हो उठे और जवानों ने आपस में मिलकर एक-दूसरे को संभाला. पुलिस लाइन में सभी ने आशीष शर्मा को पुष्प अर्पित कर अंतिम सम्मान दिया।
पार्थिव शरीर को परिजन लेकर गए पैतृक गांव
श्रद्धांजलि सभा के बाद आशीष शर्मा का पार्थिव शरीर उनके परिजन बालाघाट से पैतृक गांव बोहानी (नरसिंहपुर) ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इस अंतिम विदाई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उपस्थित रहने की सूचना है. दो बार वीरता पदक प्राप्त कर चुके निरीक्षक आशीष शर्मा बुधवार को हुए संयुक्त ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे, जब माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित