शराब घोटाले का आरोपित अरविंद सिंह फिर हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। इस घोटाले में अरविंद सिंह को देर रात गिरफ्तार किया गया है। एक दिन पहले ही अरविंद सिंह को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से छूटने के बाद एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल टीम अरविंद सिंह से गोपनीय जगह पर पूछताछ कर रही है।
बता दें कि रायपुर जेल में बंद 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के आरोपित अरविंद सिंह को मिली सशर्त जमानत मिली थी। अरविंद सिंह को एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत मिली थी। हाईकोर्ट बिलासपुर में जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू की कोर्ट ने जमानत आदेश जारी किया है।
21 मार्च को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट ने दो अप्रैल को जारी फैसले में सशर्त जमानत दी थी। वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव ने बचाव पक्ष और डा. सौरभ कुमार पांडे ने ईडी की तरफ से पैरवी की थी। जेल से बाहर आने के दूसरे दिन ही एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम ने पकड़ा है।

SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद