जानें मुल्लांपुर पिच का मिजाज....
पंजाब किंग्स रविवार, 21 अप्रैल को मुल्लांपुर अपने घर में जीटी का सामना करने के लिए तैयार है। इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए अब तक चीजें बहुत अच्छी नहीं रही हैं। घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार से टीम का आत्मविश्वास डगमगा गया है और वे गुजरात के खिलाफ इस मैच में स्थिति बदलने के लिए बेताब होंगे।
अहमदाबाद में खेल गए मैच में गुजरात टाइटंस को पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। शुभमन गिल की टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी और पंजाब को उसी के घरेलू मैदान पर पटखनी देने को तैयार है। हालांकि, गुजरात का भी हाल पंजाब जैसा रहा है। उसे अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 89 के स्कोर ऑल आउट हो गई थी।
बराबरी पर रहा है मुकाबला
बात करें दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की तो पंजाब और गुजरात ने अब तक 4 मैच खेले हैं। दोनों ही टीमें बराबरी पर रही हैं। गुजरात और पंजाब ने दो-दो मैच जीते हैं। पांचवीं बार दोनों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन जब दोनों का सामना हुआ था तो पंजाब ने बाजी मारी थी। हालांकि, गुजरात टाइटंस बदला लेना चाहेगी।
PBKS vs GT पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर की पिच पर अभी तक चार मैच खेले गए हैं। यहां कोई भी मैच हाई स्कोरिंग नहीं रहा है। इस मैदान पर अधिकतम 192 रन बने हैं। चार मैच की 8 पारियों का औसत स्कोर 173 रन रहा है। मुल्लांपुर की पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है। रविवार को मैच के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां चार मैच में दो लक्ष्य का पीछा करने वाली तो दो मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन