खरगोन: आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिए प्रशासन को चुनौती
खरगोन। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में आवारा कुत्तों के हमलों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह खरगोन शहर के ओरंगपुरा क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने एक परिवार के तीन सदस्यों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल महिला गंगा ने बताया कि सुबह घर की साफ-सफाई कर रही थीं, तभी पीछे से आकर कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। वहीं उनके भाई बद्री जाधव ने कहा कि वे झाड़ू लगाने का काम कर रहे थे, उसी दौरान कुत्ते ने उनकी बहन गंगा पर हमला किया और फिर उन पर भी झपटा। इसके बाद कुत्ते ने बद्री की पत्नी पारू को भी काटा और भाग गया।
घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर हिमांशु बिनोले ने बताया कि एक मरीज को सिर में घाव है, जबकि दो महिलाओं को चेहरे और पैर में काटा गया। सभी को टीके लगाए गए हैं और आगे की जांच के बाद आवश्यक उपचार किया जाएगा। परिवार ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

युद्ध विराम से इनकार का असर: क्रूड ऑयल फिर महंगा, दुनिया पर दबाव
IPL में इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, सादगी से होगी शुरुआत
शहर में निकली भव्य कलश यात्रा, शिव महापुराण कथा शुरू
स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर
नोटिस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
आम जनता को रोजमर्रा के कामों में हो रही परेशानी
मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर अंपायर सख्त नजर आए
आईपीएल की सफलता को लेकर अलग-अलग राय, बहस तेज
सरकार का सम्मान, वीरता पदक विजेताओं को फ्री ट्रेन यात्रा
वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा वाहनों का संचालन