केरल के मत्स्य पालन मंत्री ने SSLC पास छात्रों को लेकर दिया बड़ा बयान
केरल के मत्स्य पालन मंत्री साजी चेरियन ने गुरुवार को एक बार फिर अपनी बात दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ छात्र हैं, जो एसएसएलसी परीक्षा पास करने के बावजूद ठीक से पढ़ने और लिखने में असमर्थ हैं।चेरियन ने पिछले हफ्ते यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि एसएसएलसी परीक्षा पास करने वाले कई छात्रों में ठीक से लिखने या पढ़ने के कौशल की कमी है।वहीं गुरुवार को विधानसभा में विपक्षी यूडीएफ विधायक एल्धोस कुन्नपिल्ली ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या शिक्षा विभाग मत्स्य मंत्री के विचार से सहमत है। इस दौरान मंत्री चेरियन अपने रुख पर कायम रहे। राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने यह कहकर मामले को दरकिनार करने का प्रयास किया कि चेरियन ने भाषण को देते हुए ऐसा बयान दे गए। शिवनकुट्टी ने यह भी कहा कि सरकार इस बात का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती है कि जिन लोगों ने एसएसएलसी (कक्षा 10) की परीक्षा पास कर ली है, वे ठीक से पढ़ना और लिखना नहीं जानते हैं।

वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया
क्रिकेटर Arjun Tendulkar बने दूल्हा, Mumbai में Sania Chandok संग शादी
सेवा और समर्पण की कहानी, उज्जैन की कांता गोयल ने दिया नया जीवन
प. एशिया में संघर्ष से ऊर्जा स्टॉक और आपूर्ति पर चिंताजनक स्थिति
मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट क्लीयरेंस अटकी, 48 सड़क प्रोजेक्ट प्रभावित; CAG ने उठाए सवाल
त्योहार से पहले पुलिस सख्त, 50+ आरोपियों पर शिकंजा; वारंटियों की धरपकड़