जयशंकर का बयान: बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहा गलत व्यवहार, भारत चिंतित
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा भारत के लिए चिंता का विषय है। नई दिल्ली को उम्मीद है कि ढाका उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाएगा। मंत्री ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश में नई सरकार भारत के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी स्थिर संबंध स्थापित करेगी।
जयशंकर ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हिंसात्मक व्यवहार चिता का विषय रहा है क्योंकि उन पर हमलों की कई घटनाएं हुई हैं। हमने अपनी चिंताओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है। वहां हिंदुओं पर बहुत हमले हुए हैं। हाल ही में विदेश सचिव ने ढाका का दौरा किया था। यह विषय उनकी बैठकों में भी उठा था। और हम उम्मीद करते हैं कि बांग्लादेश अपने हितों को ध्यान में रखते हुए अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएगा।
मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में विकास परियोजनाओं का भारत का अच्छा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा, ''वास्तव में जब हम 'पड़ोस पहले' की नीति की बात करते हैं, तो पाकिस्तान और चीन को छोड़कर लगभग हर पड़ोसी देश में हमने महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं शुरू की हैं और बांग्लादेश के मामले में भी यही स्थिति है।''
उन्होंने सदन को बताया कि भारतीय सुरक्षा बल लद्दाख में डेपसांग में सभी पेट्रोलिंग प्वाइंट तक जाएंगे और पूर्वी सीमा के उस अंतिम छोर तक जाएंगे जो ऐतिहासिक रूप से भारत की पेट्रोलिंग सीमाएं रही हैं। पिछली बार चीन से डेपसांग और डेमचोक को लेकर ही सफल बातचीत हुई थी। चीन से पहले भी सीमा से पीछे हटने संबंधी बातचीत सफलतापूर्वक हुई है। लेकिन तब अस्थाई रूप से यह प्रबंध किए गए थे।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे और आतंक मुक्त संबंध चाहता है। हालांकि, अगर वह अपने पिछले व्यवहार को नहीं बदलता है, तो द्विपक्षीय संबंधों पर इसका असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में पाकिस्तान द्वारा लिए गए कुछ फैसलों के कारण व्यापार के संबंधों में रुकावट आई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ