गगनयान मिशन में इसरो की प्रगति, पहला मोटर सेगमेंट प्रक्षेपण केंद्र पहुंचा
बेंगलुरु। गगनयान मिशन की तैयारी कर रहे इसरो ने एक और उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार को घोषणा की कि पहले मोटर सेगमेंट को प्रक्षेपण परिसर में पहुंचाया गया है। इससे पहले इसरो ने अंतरिक्षयात्रियों को समुद्र के रास्ते सुरक्षित वापस लाने के लिए नौसेना के साथ मिलकर छह दिसंबर को 'वेल डेक' रिकवरी परीक्षण किया था।
'वेल डेक' ऐसे जहाज को कहते हैं जिसमें पानी भरा जा सकता है ताकि नावों, अंतरिक्षयान को जहाज के भीतर ले जाया जा सके।इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया, भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान के सपने आकार ले रहे हैं! गगनयान मिशन के लिए मील का पत्थर! पहले सालिड मोटर सेगमेंट को उत्पादन संयंत्र से लांचिंग परिसर में पहुंचाया गया है।
यह एचएलवीएम3 जी1 उड़ान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गगनयान देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। इसके तहत तीन अंतरिक्षयात्रियों को तीन दिवसीय मिशन के लिए 400 किमी की कक्षा में भेजा जाएगा और उन्हें भारतीय समुद्री क्षेत्र में उतारा जाएगा। मिशन के जरिये भारत अंतरिक्षयात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाने की क्षमता प्रदर्शित करेगा।
इसरो के सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण किया गया है। गुरुवार को कहा, इसरो ने 29 नवंबर को इसरो प्रोपल्शन कांप्लेक्स, महेंद्रगिरि, तमिलनाडु में सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का समुद्र स्तर पर हाट टेस्ट किया है। यह सफलता भविष्य के मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। परीक्षण के दौरान, इंजन का प्रदर्शन सामान्य था। इंजन ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ