इंडिग्रिड ने 1,550 करोड़ में सौर ऊर्जा प्लांट खरीदा
मुंबई । बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट इंडिया ग्रिड ने 1,550 करोड़ रुपये में 300 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी ने बताया कि इस सौदे के बाद इंडिग्रिड के पास देशभर के आठ राज्यों में 19 सौर परियोजनाएं हो गई हैं। इनकी कुल उत्पादन क्षमता 1.1 गीगावाट है। इंडिया ग्रिड ट्रस्ट (इंडिग्रिड) ने बयान में कहा कि उसकी प्रबंधन अधीन कुल संपत्ति अब 28,200 करोड़ रुपये हो गई है। भारत के पहले और सबसे बड़े सूचीबद्ध बिजली क्षेत्र से संबंधित बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) इंडिग्रिड ने लगभग 1,550 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्यांकन पर 300 मेगावाट सौर संपत्ति का लेनदेन पूरा कर लिया है। अधिग्रहण को लेकर शेयर खरीद समझौते पर जनवरी 2024 में हस्ताक्षर किए गए थे।

प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना