अबु धाबी के हिंदू मंदिर के लिए भारतीय राज्यों ने दिया योगदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी की 14 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबु धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस मंदिर के निर्माण के लिए भारत के कई क्षेत्रों से योगदान दिया गया है। यूएई के पहले हिंदू मंदिर के लिए भारत से गंगा और यमुना का पवित्र जल, राजस्थान का गुलाबी बलुआ पत्थर और लकड़ी के फर्नीचर का उपयोग किया गया है।मंदिर के दोनों किनारों पर गंगा और यमुना के पवित्र जल का छिड़काव किया जाएगा। भारत से एक बड़े कंटेनर में इस पवित्र जल को लाया गया है। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, मंदिर के किनारे पर एक घाट बनाया गया है, जहां गंगा का पानी बहेगा। मंदिर के प्रमुख वॉलंटियर विशाल पटेल ने कहा, 'इसे वाराणसी के घाट जैसा बनाने का विचार था, जहां पर्यटक बैठकर ध्यान कर सकते हैं। जब पर्यटक इसके अंदर जाएंगे, तो उन्हें पानी की दो धाराएं दिखेंगी। ये धाराएं भारत की गंगा और यमुना को प्रदर्शित करेंगी।'इस मंदिर का निर्माण बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा किया गया है। यह मंदिर कुल 27 एकड़ में जमीन पर बना है। मंदिर के सामने वाले हिस्से पर बलुआ पत्थर की पृष्ठभूमि पर उत्कृष्ट संगमरमर की नक्काशी है। इसे राजस्थान और गुजरात के कुशल कारीगरों द्वारा 25,000 से अधिक पत्थर के टुकड़ों से तैयार किया गया है। मंदिर के लिए उत्तरी राजस्थान से बड़े पैमाने पर गुलाबी बलुआ पत्थर को अबु धाबी में भेजा गया था। करीब 700 कंटेनरों में दो लाख क्यूबिक फीट का पवित्र पत्थर अबु धाबी लाया गया। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि पत्थरों को जिस लकड़ी के ट्रंक में लाया गया था, उसका इस्तेमाल मंदिर के लिए फर्नीचर बनाने के लिए किया जाएगा।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…