भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उड़ाए बेन डकेट के होश
पहली पारी में फ्लॉप शो के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरी इनिंग की शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज में की। जैक क्राउली 33 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने मोर्चा संभाला।
डकेट और पोप की जोड़ी चौकों में डील कर रही थी। इंग्लैंड 100 रन का आंकड़ा पार कर चुकी थी और भारतीय बॉलर्स बैकफुट पर नजर आ रहे थे। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की ओर रुख किया।
बुमराह ने भी आते के साथ ही कैप्टन के फैसले को एकदम सही साबित करके दिखाया। बुमराह ने अपनी लहराती हुई गेंद से बेन डकेट के होश उड़ाए और इंग्लिश बल्लेबाज का ऑफ स्टंप दो बार गुलाटी खाकर दूर जाकर गिरा।
बुमराह ने उड़ाए डकेट के होश
बेन डकेट 52 गेंदों पर 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। डकेट और ओली पोप के बीच में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी। जसप्रीत बुमराह के हाथ से निकली 19वें ओवर की पांचवीं गेंद ने डकेट के होश उड़ा दिए। गेंद हवा में लहराई और इंग्लिश बैटर का ऑफ स्टंप ले उड़ी।
डकेट का ऑफ स्टंप दो बार गुलाटी खाकर दूर जाकर गिरा। डकेट को पवेलियन भेजने के बाद बूम-बूम बुमराह पूरी तरह से चार्जअप नजर आए और उनका सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रूट को भी किया चलता
बेन डकेट की पारी का अंत करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को भी सस्ते में पवेलियन की राह दिखाई। रूट बुमराह की गेंद को समझने में नाकाम रहे और विकेटों के सामने पाए गए। इंग्लिश बैटर को बुमराह ने सिर्फ 2 रन के स्कोर पर चलता किया। वहीं, जॉनी बेयरस्टो को रविंद्र जडेजा ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत