विकास की नई किरण: हिर्री पावर सब स्टेशन की बढ़ी क्षमता से 17 गांवों में खुशहाली
Bhilai : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं और किसानों को निर्बाध विद्युत सप्लाई देने के लिए 52 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर की विद्युत क्षमता बढ़ाई गई। कंपनी की इस पहल से 17 गांव के 4 हजार 200 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल ने बताया कि नगपुरा वितरण केंद्र के अंतर्गत स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) हिर्री में 5 एमवीए का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर को उर्जीकृत किया गया। जिससे उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 17 गांवों के करीब 4 हजार 200 उपभोक्ताओं और किसानों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
पूर्व में सबस्टेशन में 5 एमवीए और 3.15 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर थे, इसमें एक 3.15 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर 5 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया। इससे उपकेंद्र की क्षमता 8.15 एमवीए से बढ़कर 10 एमवीए हो गई है, जिससे ओवरलोड की समस्या का निराकरण हो गया है।

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति