दिल्ली में चल रही बर्फीली हवाओ ने ठिठुराया, बारिश की बनी संभावना
नई दिल्ली । पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। यहां मौसम के बदलते रंग के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। जहां दिन में खिली धूप तो सुबह और शाम सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तरप्रदेश बिहार झारखंड के साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में मौसम का मिजाज स्थिर नहीं हो पा रही है। सुबह के समय में सर्द हवाएं तो सुबह कोहरा और दिन में चमकीली चटक धूप का खेल जारी है। हर पहर मौसम बदलाव के मोड़ पर है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार साथ-साथ उत्तर भारत के कई इलाकों में 10 से 14 फरवरी तक बारिश होने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी दिल्ली में रविवार को सुबह के तापमान में जहां खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, एक बार फिर कोहरे का असर भी देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन सुबह-शाम की ठंडक बनी रहेगी। जबकि दिन में निकलने वाली धूप के चलते ठंड से राहत भी मिलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। हवा की रफ्तार चार से आठ किमी के बीच रहेगी। बुधवार को हल्की वर्षा की संभावना है। बिहार में एक बार फिर मौसम अपना करवट बदलने वाला है। अनेक हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं अब वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी तक बिहार में ठंड से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को फिलहाल राहत मिल रही है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक राज्य का वातावरण शुष्क बना रहेगा। उसके बाद राज्य में वर्षा के आसार बन रहे हैं।
पंजाब कई जिलों में बरसात हो सकती है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में जहां दिन में मौसम साफ दिखाई देता है वहीं शाम ढ़लते ही सर्द हवाएं चलने लगती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक वहीं 15 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते बादल छाए रहने बूंदाबांदी व हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम