राजगढ़ में खौफनाक वारदात: बाजार में पत्नी पर किया जानलेवा हमला
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. शराब के नशे में एक पति ने अपनी ही पत्नी पर दिनदहाड़े बाजार में हंसिये से हमला कर उसके दोनों हाथ काट दिए. पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, ब्यावरा शहर के कोली मोहल्ला निवासी सविता शाक्यवार रोजाना की तरह मंगलवार सुबह काम पर गई थी. जब वह ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के पास पहुंचीं, तभी उनके पति ने अचानक उन पर हंसिये से हमला कर दिया. आरोपी ने कई बार वार किए और महिला के दोनों हाथ काट दिए. सविता चीखती-चिल्लाती सड़क पर गिर पड़ीं, लेकिन आरोपी तब तक वार करता रहा जब तक लोग जुट नहीं गए.
बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर किया हमला
बाजार में मौजूद लोगों ने जब महिला को बचाने की कोशिश की तो आरोपी पति ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की. किसी तरह लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की और डायल 112 को सूचना दी. थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सविता को सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया.
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
सिविल अस्पताल के एएसआई राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 8:50 बजे सूचना मिली कि एक महिला पर उसके पति ने हमला किया है. मौके पर पहुंचने पर महिला लहूलुहान हालत में मिली. उसे तुरंत अस्पताल लाकर भर्ती किया गया. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. तहसीलदार और थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए हैं.
आए दिन महिला से मारपीट करता था आरोपी
घायल सविता ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था. 10 दिन पहले उसने उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया था. तब से वह अपने बच्चों के साथ एक मंदिर में रह रही थी. उसने बताया कि पति बार-बार धमकी देता था कि “तेरे हाथ काट दूंगा” और सोमवार को उसने वही कर दिया.
पुलिस से कई बार की थी शिकायत
महिला ने बताया कि उसने पति की हिंसा को लेकर कई बार थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. अगर पुलिस ने पहले ही सख्त कदम उठाया होता, तो यह खौफनाक घटना शायद टल सकती थी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है.

जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
ICC स्तर पर भी मामले पर नजर बनाए जाने की संभावना
Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान