गृहमंत्री शाह - नक्सलवाद से मुक्ति के लिए हम संकल्पित
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से तीन दिन पहले बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में 29 नक्सली मार गिराए। इस कामयाबी पर गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाकर्मियों को बधाई दी है। गृहमंत्री ने कहा कि हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।कांकेर जिले के हापाटोला के जंगल में मंगलवार दोपहर हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में दुर्दांत शंकर राव भी है। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी बरामद हुआ। मुठभेड़ में तीन जवान भी जख्मी हुए हैं।सीमा सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान के तहत छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के बीच हापाटोला जंगल में मार्च कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक टीम पर हमला कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में 29 नक्सली ढेर हो गए। ये सभी उत्तर बस्तर डीवीसी से जुड़े थे।बीएसएफ की ओर से जारी बयान के मुताबिक मौके से एके सीरीज की सात राइफल, तीन लाइट मशीनगन, दो पिस्तौल बरामद हुईं। इसे नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान बताया जा रहा है। घायलों में बीएसएफ के दो इंस्पेक्टर और एक डीआरजी कर्मी शामिल है। डीआरजी कर्मी की हालत गंभीर है। कांकेर में 26 अप्रैल को, जबकि पड़ोसी जिले बस्तर में पहले चरण में 19 को वोटिंग होगी।

केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान