हिलांस किचन बना रहा महिलाओं को आत्मनिर्भर
नैनीताल । उत्तराखंड के नैनीताल के जिला कलेक्ट्रेट में महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित हिलांस किचन से जुड़ी महिलाएं सशक्त हो रही हैं। ये महिलाएं आत्मनिर्भर हो ही रही हैं। यहां आपको कम कीमत में लजीज पहाड़ी पकवानों की थाली मिल जाएगी। हिलांस किचन की संचालिका रजनी आर्या ने बताया कि वह पिछले एक साल से जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अपने महिला सहायता समूह सलोनी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर इस किचन को संचालित कर रही हैं। उनके साथ 7 महिलाएं जुड़ी हैं। रजनी बताती हैं कि इस पहल से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं और अपनी आर्थिकी मजबूत कर रही हैं।
महिलाओं और स्वयं सहायता समूह को सुदृढ़ करने के लिए और महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत यह हिलांस किचन 2019-20 में तैयार किए गए थे। नैनीताल में भी तीन हिलांस किचन की शुरूआत की गई और उन्हें चलाने की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को दी गई। रजनी बताती हैं कि सरकार की इस योजना का लाभ लेकर ही वह अपने समूह की महिलाओं के साथ यहां काम कर रही हैं। रजनी ने बताया कि हिलांस किचन में उन्होंने पहाड़ी थाली को अपने मेन्यू में शामिल किया है। वह यहां पहाड़ी व्यंजनों को परोस रही हैं। जिनमें भट की चुड़कानी-भात, झोली-भात, पहाड़ी राजमा चावल, डुबके-भात, रोटी सब्जी से लेकर कई तरह के पहाड़ी व्यंजन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां परोसे जाने वाले व्यंजनों के रेट सरकारी योजना के तहत तय हैं जो बेहद कम हैं और इसके साथ ही पहाड़ी खाने का असली जायका भी यहां मिल रहा है। उनके यहां परोसी जाने वाली कुमाऊंनी थाली का स्वाद आप मात्र 60 रुपये में ले सकते हैं। इस थाली में चावल, भट की चुड़कानी, सब्जी, रोटी, रायता होता है। साथ ही झोली भात, राजमा चावल भी मात्र 30 रुपये हाफ प्लेट और 60 रुपये फुल प्लेट में मिलता है।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम