MPL फाइनल मुकाबले में जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिसकर्मी सहित कई घायल
ग्वालियर । MPL के फाइनल मुकाबले में देर रात जमकर पत्थरबाजी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। झड़प में एक युवक और पुलिसकर्मी घायल हो गए। रविवार को प्रतियोगिता का अंतिम व निर्णायक मुकाबला भोपाल लेपर्ड और जबलपुर लॉयंस के बीच खेला गया। जबलपुर लॉयंस ने भोपाल लेपर्ड्स को 216 रन पर समेटकर खिताब जीत लिया।
दरअसल मैच देखने के लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने ऑनलाइन मुफ्त टिकट की व्यवस्था की थी। इसके चलते स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। स्टेडियम के अंदर कुर्सियां खाली होने के बाद भी अफसरों ने एंट्री बंद कर दी। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, इससे लोग भड़क गए। उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस के डंडे से कमलेश गुर्जर नाम का युवक घायल हो गया। उसने बताया कि वो भी भीड़ में फंसा था। इतने में पुलिस आई और भीड़ पर लाठी चला दी। जिससे उसके सिर में चोट लगी। एक पुलिसकर्मी को भी पत्थर लग गया। स्टेडियम की क्षमता 30 हजार दर्शकों की है, जबकि मैच देखने के लिए 12 से 15 हजार लोग पहुंचे थे।
मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग-2024 का आयोजन ग्वालियर के माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में किया गया। इसमें पांच टीम ग्वालियर चीताज, भोपाल लेपर्ड्स, रीवा जगुआर्स, जबलपुर लॉयंस और मालवा पेंथर्स ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट 15 जून से शुरू होकर 9 दिन चला। फाइनल मुकाबले में भोपाल लेपर्ड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। जबलपुर लॉयंस ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए।

कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा