आलिया भट्ट की 'जिगरा' ट्रेडमार्क विवाद में HC ने दिया मध्यस्थता का आदेश!
Jigra: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज आलिया भट्ट स्टारर फिल्म जिगरा के एक सीन में एमएसएफ ट्रेडमार्क के इस्तेमाल को लेकर धर्मा प्रोडक्शंस के खिलाफ मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स/एमएसएफ (डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स) द्वारा दायर एक मुकदमे को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई की तारीख भी दे दी गई है.
क्या है मामला
दरअसल मेडिसिन्स सेन्स फ्रंटियर्स/MSF (Doctors without Borders) ने भट्ट की फिल्म जिगरा के एक सीन पर आपत्ति जताते हुए धर्मा प्रोडक्शन्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया था . फिल्म के सीन में MSF ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करके फिल्म के कैरेक्टर्स को MSF सदस्यों का रूप धारण कर अवैध रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को पार करते हुए दिखाया गया है. इसे लेकर MSF ने कहा है कि इस सीन में उसके ट्रेडमार्क का अनऑथराइज इस्तेमाल करना अपमानजनक है और उसके ट्रेडमार्क को कलंकित करता है.
कब होगी मामले की अगली सुनवाई
जस्टिस मिनी पुष्करणा की बेंच ने मामले को मध्यस्थता के लिए भेज दिया और 24 दिसंबर को दोनों पक्षों को मध्यस्थता केंद्र के सामने प्रेजेंट रहने का आदेश दिया है हाई कोर्ट में अब इस मामले पर अगली सुनवाई 30 जनवरी, 2025 को होगी.
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही जिगरा
बता दें कि जिगरा 11 अक्टूबर को दशहरा वीकेंड के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना ने अहम रोल प्ले किया है. इसे धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है. हालांकि ये फिल्म रिलीज के बाद कई विवादों में फंस गई. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. फिलहाल ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. इसे ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
जिगरा की क्या है कहानी?
जिगरा की कहानी सत्या (आलिया भट्ट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाई अंकुर (वेदांग रैना) को एक विदेशी जेल में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उसे बचाने के लिए हर जद्दोजहद करती है और कई मुश्किलों को पार करती है. सत्या एक खतरनाक मिशन पर निकलती है और अपने भाई विदेशी जेल से निकालने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
संसद में उठाया मुद्दा: शिवराज ने पूछा, किन विभूतियों के नाम पर कांग्रेस ने कोई योजना नहीं बनाई
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
कांग्रेस की पहली ब्रिगेड का ऐलान, केरल चुनाव में 55 उम्मीदवारों को मिली टिकट
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी