दिल्ली की यात्रा में काफी खुश नजर आए गुरमित चौधरी
मुंबई । हाल ही में अभिनेता गुरमित चौधरी दिल्ली में अपनी रोमांचक यात्रा के दौरान काफी खुश नजर आए। अभिनेता अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ के सीजन 2 का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
इस दौरान अभिनेता ने अपने फैंस के साथ खूब मस्ती की और तस्वीरें भी क्लिक करवाई। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दिल्ली के उत्साही फैंस से घिरे हुए थे। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, दिल्ली में ‘ये काली काली आंखें’ सीजन 2 का प्रमोशन करना, क्या शानदार दिन रहा। कुछ दिलचस्प पल, बेहतरीन ऊर्जा और निश्चित रूप से कभी ना भूल पाने वाले दिल्ली के वाइब्स। गुरमित के इस पोस्ट से साफ झलक रहा था कि वह अपनी दिल्ली यात्रा का पूरा लुत्फ उठा रहे थे। अपने किरदार की तैयारी को लेकर गुरमित ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘ये काली काली आंखें’ सीरीज में अपने किरदार गुरु को बेहद चुनौतीपूर्ण और रोमांचक पाया।
उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने शारीरिक बदलाव के साथ-साथ मानसिक रूप से भी खुद को तैयार किया। मैंने इसके लिए एक्टिंग वर्कशॉप में भाग लिया, अपने लंबे बाल छोटे करवाए और वजन घटाने के लिए सख्त डाइट का पालन किया। मैं रोजाना बांद्रा में दौड़ने जाता था और आखिरकार मैंने 10 किलो वजन कम कर लिया, गुरमित ने कहा। ‘ये काली काली आंखें’ एक रोमांटिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में गुरमित के साथ श्वेता त्रिपाठी और आंचल सिंह भी लीड रोल में हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
संसद में उठाया मुद्दा: शिवराज ने पूछा, किन विभूतियों के नाम पर कांग्रेस ने कोई योजना नहीं बनाई
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
कांग्रेस की पहली ब्रिगेड का ऐलान, केरल चुनाव में 55 उम्मीदवारों को मिली टिकट
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी