थोड़ी देर में धरती के लिए रवाना होंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपने अन्य सहयोगियों के साथ धरती पर वापसी के लिए तैयार हैं। Undocking की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शाम साढ़े चार बजे के करीब सारे अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटे के मिशन पर चल पड़ेंगे। शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी होने जा रही है।
नासा लाइव कवरेज का पूरा कार्यक्रम
भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे – नासा+ पर हैच समापन कवरेज शुरू हुआ।
भारतीय समयानुसार दोपहर 2.25 बजे – चालक दल अंतरिक्ष यान में प्रवेश किए और हैच बंद हुआ।
भारतीय समयानुसार शाम 4.15 बजे – नासा+, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स चैनलों पर अनडॉकिंग कवरेज शुरू किया।
भारतीय समयानुसार शाम 4.35 बजे – अनडॉकिंग की प्रक्रिया ।
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह का बयान
शुभांशु शुक्ला की वापसी पर केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि शुभ्रांशु ने वहां जो प्रयोग किए हैं, जीवन विज्ञान या वृक्षारोपण से संबंधित, उसके लिए किट हमारे जैव प्रौद्योगिकी विभाग और हमारे संस्थानों जैसे भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर और आईआईटी से उपलब्ध कराए गए थे। स्वदेशी किट, स्वदेशी प्रयोग, स्वदेशी लोगों द्वारा किए गए, जिनका लाभ दुनिया के अन्य देश उठाएंगे और उनका उपयोग करेंगे। ये सारे प्रयोग आज तक कभी कल्पना भी नहीं की गई थी। भारत की पहल पर, शुभांशु ने ये पूरी दुनिया के लिए किया है। पहली बार, भारतीय मूल के प्रयोग किसी भारतीय व्यक्ति द्वारा दुनिया के लिए किए गए हैं।

नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव