श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट, 12 घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के नजदीक संडे मार्केट में रविवार को ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकडऩे के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। श्रीनगर में पिछले 2 सालों में यह दो दिन में दूसरी आतंकी वारदात है। 2 नवंबर को खान्यार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। एक घर में 2 से 3 आतंकी छिपे थे। सेना ने घर को बम से उड़ा दिया। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया था। घटनास्थल से आतंकी की बॉडी और गोला-बारूद बरामद किए गए। हालांकि इस मुठभेड़ में 4 जवान भी घायल हुए थे। शनिवार को अनंतनाग में भी सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को भी ढेर किया था। एक की पहचान जाहिद राशिद के रूप में हुई। वहीं दूसरा अरबाज अहमद मीर था। दोनों को पाकिस्तान से ट्रेनिंग मिली थी।

टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न: टीम इंडिया को ₹131 करोड़ का इनाम
शिक्षिका के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में लगाया ताला
मोहन कैबिनेट ने दी किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं-उड़द पर बोनस का ऐलान
सुप्रीम कोर्ट ने FIR पर लगाई रोक, आरिफ मसूद को राहत
टी20 विश्वकप 2026 का पूरा हिसाब: सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप, सबसे ज्यादा छक्के और बुमराह का कमाल
धान नुकसान को लेकर विपक्ष का सदन में जोरदार विरोध
भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों पर लगी लंबी लाइन
हालात बिगड़ने पर प्रशासन सख्त, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
बिजली की मांग में इजाफा: फरवरी में 2% बढ़ी खपत, 133 अरब यूनिट पार
ट्रंप प्रशासन पर कानूनी हमला: एंथ्रोपिक ने पेंटागन के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी