CM शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा....
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की फिर से राजनीति में एंट्री हो गई है। गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए। ऐसी अटकलें हैं कि गोविंदा उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं, जिसमें वह शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को चुनौती देंगे।
हाल ही में अभिनेता गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात के बाद से ही गोविंदा के राजनीति में आने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था। पिछले हफ्ते हुई इस मुलाकात से गोविंदा की राजनीतिक वापसी की अफवाहें तेज हो गई थी।
पहले राजनीतिक क्षेत्र में काम कर चुके गोविंदा
गोविंदा 2004 में कांग्रेस की तरफ से मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाईक को हराया था। हालांकि, बाद में गोविंदा ने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया और 2009 के लोकसभा चुनाव में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..