सोने , चांदी की कीमतें घटीं
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। सोने के वायदा भाव की आज मिश्रित शुरुआत हुई। सोने के वायदा भाव में जहां बढ़त रही, वहीं चांदी के वायदा भाव में कमजोरी रही। आज सुबह चांदी के वायदा भाव 74 रुपये से नीचे खुलने के बाद 74 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं सोने के वायदा भाव 63,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में भी कमी आई।
इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी अनुबंध आज एक रुपये की बढ़त के साथ 63,258 रुपये के भाव पर खुला। यह 63,331 रुपये के भाव पर दिन के उच्च स्तर और 63,257 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर आया। वहीं पिछले साल दिसंबर महीने में ही सोने के वायदा भाव 64,063 रुपये के शीर्ष स्तर पर पहुंचे थे। चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज कमजोर रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च अनुबंध 124 रुपये की गिरावट के साथ 73,971 रुपये के भाव पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कोमेक्स पर सोना 2,067.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। वहीं कोमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 23.88 डॉलर के भाव पर खुले।

पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते