मायस्थेनिया ग्रेविस से लड रहीं पूर्व टेनिस स्टार मोनिका
लंदन । पूर्व टेनिस स्टार मोनिका सेलेस पिछले तीन वर्षों से मायस्थेनिया ग्रेविस नामक रेयर ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रही हैं। पहली बार यह खुलासा 9 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता मोनिका सेलेस ने स्वयं किया है। मोनिका ने बताया कि जब डॉक्टरों ने इस बीमारी के बारे में बताया तो वे चौंक गईं, क्योंकि उन्होंने पहले कभी इसका नाम तक नहीं सुना था। एक इंटरव्यू में मोनिका ने कहा कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों में डबल विजन और हाथ-पैरों में कमजोरी शामिल थी। कई बार परिवार या बच्चों के साथ खेलते समय उन्हें गेंद मिस हो जाती थी, क्योंकि आंखों के सामने दो-दो गेंदें दिखने लगती थीं। धीरे-धीरे यह समस्या उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगी और साधारण काम भी चुनौतीपूर्ण हो गए। मोनिका ने अपनी बीमारी को लेकर कहा कि जैसे टेनिस में हर बॉल का बाउंस अलग होता है और हमें उसके हिसाब से खेलना पड़ता है, वैसे ही जिंदगी में भी बदलावों को अपनाना जरूरी है।
मुश्किलों को हार मानने का कारण न बनाकर, उन्हें जिंदगी को रीसेट करने का अवसर मानना चाहिए। उन्होंने इस दौरान सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक मायस्थेनिया ग्रेविस एक दुर्लभ ऑटोइम्यून रोग है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से मांसपेशियों और नर्व के बीच सिग्नल को बाधित कर देता है। इससे मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं और जल्दी थकान महसूस होती है। यह बीमारी खासकर आंखों की पलकें, हाथ-पैर, गले और सांस लेने वाली मांसपेशियों को प्रभावित करती है। इसके आम लक्षणों में डबल विजन, पलकें गिरना, बोलने या निगलने में कठिनाई, हाथ-पैरों में कमजोरी और सामान्य से ज्यादा जल्दी थक जाना शामिल है।
आराम करने पर लक्षण अस्थायी रूप से कम हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ फिर लौट आते हैं। हालांकि इस बीमारी का स्थायी इलाज उपलब्ध नहीं है, लेकिन दवाओं और उचित जीवनशैली से लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। कुछ मामलों में यह थाइमस ग्रंथि की असामान्य वृद्धि या ट्यूमर के कारण भी हो सकती है, पर इसका सटीक कारण स्पष्ट नहीं है। यह किसी भी उम्र में हो सकती है और इसे पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला