झारखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल का गठन 5 दिसंबर को संभव
रांची। झारखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल का गठन 5 दिसंबर को हो सकता है। इसी दिन दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह भी होने की उम्मीद है। कांग्रेस कोटे से चार विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण के लिए कांग्रेस की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को तिथि तय करने को कहा गया है। तिथि तय होने के बाद कांग्रेस मंत्री बनने वाले विधायकों की सूची सौंप देगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि किसी सीनियर विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया तो उसे विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है।
सहयोगी दल राजद से सुरेश पासवान का नाम आगे
वहीं, गठबंधन के सहयोगी दल राजद से सुरेश पासवान का नाम आगे चल रहा है। हालांकि, संजय यादव भी मंत्री पद के दावेदार हैं। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा, जबकि झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) होंगे।झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81-सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल कर अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं। चार दिनों से इस सत्र के दौरान सबसे पहले नवनिर्वाचित विधायकों को छठी झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद हेमंत सोरेन बतौर मुख्यमंत्री सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे।

छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत लाइसेंस अवधि खत्म होने से पहले बिक्री बढ़ाने की कवायद
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में 'युवा संसद प्रतियोगिता' का आयोजन
लोक शिक्षण संचालनालय का नया आदेश, गेस्ट टीचर्स को मिली सुरक्षा
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में उपचार के बीच महिला ने तोड़ा दम, शव दूसरे अस्पताल भेजा गया
हवा में दौड़ती ट्रेन में दिखे CM योगी, हाई-स्पीड टेक्नोलॉजी ने खींचा ध्यान
Umang Singhar ने सदन में उठाया सिंगरौली कोल ब्लॉक मुद्दा, JPC की मांग
तीन फेज में होगी ठेका प्रक्रिया, पारदर्शिता पर सरकार का जोर
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'