दिल्ली में कांग्रेस के पांच बार के विधायक आप पार्टी में शामिल
नई दिल्ली । दिल्ली में कांग्रेस के पांच बार के विधायक मतीन अहमद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यहां विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मतीन अहमद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। चौधरी मतीन अहमद 1993 से लेकर 2015 तक सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक रहे हैं। मतीन ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप पार्टी का दामन थामा है।
केजरीवाल मतीन के घर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल करवाया
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मतीन के घर गए और उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान मंत्री इमरान हुसैन भी मौजूद थे। सीलमपुर के मौजूदा विधायक अब्दुल रहमान और सीलमपुर की पार्षद हज्जन शकीला शामिल नहीं हुए।
मतीन अहमद का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज मतीन साहब सही पार्टी में शामिल हुए हैं। देर आए दुरुस्त आए। चौधरी साहब दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति हैं। जिस तरह आम आदमी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है, उसी तरह चौधरी साहब ने भी अपने क्षेत्र में इसी तरह के कामों के लिए काफी सम्मान अर्जित किया है।"

'हम सब दुआ कर रहे हैं', आमिर खान ने दी सलमान के पिता सलीम की हेल्थ अपडेट; देखें वीडियो
लंदन से LLM और ऐसी करतूत! गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू रुकवाने के लिए गुरुग्राम की पॉश बिल्डिंग को बम से उड़ाने की दी धमकी
ब्लैक कॉफी से दिन की शुरुआत, जानिए अमित शाह की डाइट
Indian Railways: होली पर अब घर जाना हुआ आसान, भोपाल से इन जिलों के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Naxal Surrender: नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, कांकेर में DVCM मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर
‘हल्के-फुल्के रोल करना चाहती हूं’, तापसी पन्नू ने टाइपकास्ट किए जाने पर उठाए सवाल; कहा- धारणा तोड़नी पड़ती है
तिलक लगाने का सही तरीका क्या है? जानिए धार्मिक नियम
कोनी थाना की सख्त कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश गिरफ्तार
दुर्ग में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त
22 लाख के इनामी माओवादी कमांडर अन्वेष की हत्या, आत्मसमर्पण की तैयारी बनी वजह