फिल्म देवा रिलीज के लिए तैयार, मचाया तहलका
मुंबई। बालीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म देवा रिलीज के लिए तैयार हैं। अभिनेता शाहिद कपूर की इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने जबरदस्त चर्चा पैदा की है।
फिल्म का पहला गाना भसड़ मचा पहले ही एक चार्टबस्टर बन चुका है, जो हर जगह ट्रेंड कर रहा है और फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साह को और भी बढ़ा रहा है। शाहिद कपूर ने आज भसड़ मचा गाने की शूटिंग के दौरान का बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस और भी रोमांचित हो गए हैं। इस वीडियो में शाहिद कपूर एक बड़े से हुजूम के बीच डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसमें हाई-एनर्जी म्यूजिक बज रहा है। शाहिद की जबरदस्त एनर्जी और इलेक्ट्रिफाइंग मूव्स ने वीडियो को खास बना दिया है। शाहिद के बेहतरीन डांस मूव्स और शानदार कोरियोग्राफी ने इस गाने को चार्टबस्टर बना दिया है, और उनका एक्सप्रेशन और एटीट्यूड गाने के मूड को पूरी तरह से सूट कर रहे हैं। गाने का पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है और यह हर जगह ट्रेंड कर रहा है, जिससे फिल्म देवा के प्रति फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।
ट्रेलर में और भी धमाकेदार एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ जाएगी। देवा एक धमाकेदार और विस्फोटक एक्शन थ्रिलर है, जिसे मलयालम के प्रसिद्ध निर्देशक रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म को ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है। यह 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आते ही, फैंस बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, जो अगले हफ्ते रिलीज होने वाला है।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट