तेलंगाना में पकड़ाई एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली
मेहबूबनगर । तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। वह इलाज के लिए तेलंगाना के लिए मेहबूबानगर में अस्पताल के लिए जा रही थी। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम देने वाली सुजाता पर एक करोड़ रूपये का ईनाम है।
बताया जाता है कि सुजाता लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थी। वह दंतेवाड़ा-सुकमा-बीजापुर क्षेत्र में अप्रैल 2021 में हुई मुठभेड़ के दौरान चर्चा में रही। जब माओवादियों के साथ मुठभेड़ में 22 सुरक्षाकर्मी मारे गए। इन हमलों के पीछे माओवादी कमांडर हिडमा का हाथ बताया जाता है। इसके साथ ही वह कई अन्य हमलों के लिए भी जिम्मेदार है। हिडमा की मदद एक महिला ने की थी, जिसका नाम सुजाता है। बताया जाता है कि महिला नक्सल विरोधी कमांडो इकाई को बस्तर और दंतेवाड़ा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया था। जिन्हें दंतेश्वरी फाइटर्स कहा जाता है। इन महिलाओं को कांकेर में ट्रेनिंग दी गई।
इधर, बिहार के अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में मोस्ट वांटेड माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने 11 साल से वांछित एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। औरंगाबाद के कासमा थाना की पुलिस ने उसे चाल्हों पहाड़ की तलहटी स्थित जगरुप बिगहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली तपेश्वर भुईयां उर्फ कपिल भुईयां कासमा थाना के दुग्गुल टोले जगरुप बिगहा का निवासी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 मार्च 2026)
राष्ट्रपति पद को लेकर सियासत गरम, नरेंद्र मोदी ने टीएमसी को लताड़ा
बिहार में फिल्मी ड्रामा: प्रेमी की गिरफ्तारी पर युवती टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाईवोल्टेज हंगामा
इंदौर की वर्ल्ड फेमस रंगपंचमी गेर कल, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी
मोदी सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति पर सवाल, CRPF के अफसरों पर गंभीर आरोप
रूसी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट, भारत बोला- फैसला देशहित में होगा
₹6361 करोड़ की सैलरी! सुंदर पिचाई की कमाई ने सबको चौंकाया
कोर्ट से राहत: सौरभ शर्मा समेत साथियों के जेल से बाहर आने की राह आसान
योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।