कार से आए घास खिलाई, बकरा चोरी कर हुए फरार
उज्जैन । उज्जैन में सोशल मीडिया पर बकरा चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार चालक एमपी 13 एफ 5977 में सवार होकर एक मोहल्ले में पहुंचते हैं, जहां पर पूरे क्षेत्र की रेकी करने के बाद एक मकान के सामने वेगनार कार खड़ी कर देते हैं। कार खड़ी करने के बाद इसमें बैठे लोग कार का शीशा नीचे करते हैं और गाड़ी के आसपास घूम रहे एक बकरे को खाने का लालच देकर धीरे-धीरे कार के पास बुलाते हैं।
घटना सीसीटीवी में कैद
एक बार तो बकरा कार का गेट खुलने पर थोड़ी दूर चला जाता है, लेकिन कार से लगातार फेंके जाने वाले खाने के समान के कारण वह फिर लालच में फंस जाता है और जब वह कार के दरवाजे के एकदम पास पहुंचता है तो कार में बैठे लोग उसे तुरंत कार में चढ़ा लेते हैं। इसके बाद गाड़ी स्टार्ट कर भाग जाते हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाती है, जिससे कि इस बकरा चोरी की घटना का पता चलता है। यह घटना कहां की है और बकरा आखिर किसका चोरी हुआ है, अभी इसको लेकर कोई शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है, लेकिन बकरा चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तो जमकर चल रहा है।

मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
कतर के समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, छह लोगों की मौत
छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी का किया शैक्षणिक भ्रमण
आदिवासी विकास परिषद ने डॉ. मुंडा को पुण्यतिथि पर किया याद
संचालित राजू होटल से हुई कार चोरी-महंगा मोबाइल भी किया पार
सियासी गर्मी: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बैन और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर कार्रवाई की उठी मांग
भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे
राहुल गांधी का फैसले ने खड़गे के घर में मचाई हलचल, केरल लिस्ट पर विवाद