मॉल में प्रवेश न देने पर अन्नदाताओं ने जमकर किया विरोध
बंगलूरू के जीटी वर्ल्ड मॉल में धोती पहनकर पहुंचे एक किसान को सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इसे लेकर किसानों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को कर्नाटक समर्थक संगठन के साथ किसानों ने मॉल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि किसान धोती पहनकर आया इसलिए उसे सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। इसका विरोध किया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस विधायक एन ए हरीस ने कहा कि यह स्वीकार नहीं है। धोती पारंपरिक ड्रेस है। हम सरकार से मामले में कार्रवाई के लिए कहेंगे। कर्नाटक में नहरों से सिंचाई के पानी की चोरी रोकने के लिए राज्य सरकार जल्द कानून बनाने जा रही है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि इसका बिल लगभग तैयार किया जा रहा है। एक सप्ताह में सरकार विधानसभा में विधेयक को पेश करेगी। डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि मांड्या, हसन, बागलकोट, विजयपुरा, कालाबुरागी जैसे सिंचाई परियोजनाओं वाले जिलों में पानी की चोरी एक बड़ी समस्या है। जिसके कारण अंतिम क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। बोरों या मोटरों का उपयोग करके नहरों से पानी खींचा जा रहा है। शिवकुमार ने राजनीतिक और सार्वजनिक नेताओं से नहरों से पानी की चोरी रोकने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों या निर्वाचन क्षेत्रों में काम करने का भी अपील की।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
फेसबुक पोस्ट से बड़ा संकेत: Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव