कोटा क्षेत्र में धान खरीदी में जमकर हो रही गड़बड़ी किसानों ने लगाएं आरोप
बिलासपुर । आदिवासी सेवा सहकारी समिति केन्द्र केंदा शाखा प्रबंधन द्वारा पुराना धान खरीदी एवं किसानो से अवैध वसूली के साथ सुरेन्द्र गुप्ता द्वारा किसानो को अपमानित करने से दुखी किसानों ने बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंच कर 6 सूत्री मांगों को लेकर अपनी पीड़ा बताई।
प्रेस क्लब में चर्चा करते हुए कोटा जनपद के सभापति कन्हैया गंधर्व ने कहा कि अवैध वसूली और शासन के नियम विरुद्ध काम किए जाने से किसानो मे काफी निराशा है।उन्होंने बताया की आदिवासी सेवा सहकारी समिति केन्द्र केंदा शासन के नियम के विरुद्ध पुराने धान की खरीदी की गई है। किसानो के द्वारा इसका विरोध करने पर धमकाया और अपमानित किया जाता है। क्षेत्र की जनता वहां के ऑपरेटर सुरेन्द्र गुप्ता व उनका भतीजा राहूल गुप्ता से संतुष्ट नहीं है।उनकी मांग है कि उन्हें हटा कर उनके जगह किसी अन्य कर्मचारियो की नियुक्ति की जाए।शिकायतों की निष्पक्ष जाँच कराते हुये दोषी व्यक्ति के उपर कार्यवाही किये जाने की भी मांग की गई है।गंधर्व के मुताबिक धान खरीदी केन्द्र में पुराने धान की जमकर खरीदी बिक्री हुई है। जानकारी के अनुसार लगभग 10 हजार क्वि0 से भी ज्यादा खरीदी किया गया है, जो कि लॉट में रखा गया है।किसानो से धान केन्द्र में अनलोडिंग करने के बाद भी प्रत्येक किसानो से 6 से 8 रुपये प्रति बोरी लिया गया है।धान खरीदी केन्द्र में किसानो के धान को रिजेक्ट कर राशि राजेन्द्र पटेल, सुरेन्द्र गुप्ता और उसके सगा भतीजा राहूल गुप्ता, के द्वारा वसूली किया जाता है। जितने किसानो के द्वारा धान विक्रय किया गया है उन समस्त किसानो की राशि सुरेन्द्र गुप्ता शाखा प्रबंधक द्वारा नही दिया जाना और विकय हेतु जगह नही देने के साथ साथ उन समस्त किसानो के घर तक जाँच करने जाते है। जिससे किसान अपने आप को अपमानित महसुस करते है।
पिछले वर्ष 2022-23 में वहां के करीब 20 गरीब हमाल मजदुर पूरे सीजन भर कार्य किये है, उन हमाल मजदूरो की पारिश्रमिक राशि अभी तक उनको प्रदान नही किया गया है तथा मजदुरो को काम नही करने पर पिछला राशि भी नही दिया जायेगा,ऐसा कहकर धमकाया भी जाता है। जिससे गरीब मजदुर आर्थिक रूप से परेशान है। उनको जीवन यापन करने में काफी परेशानी हो रही है एवं राशि प्राप्त होगा कहकर वर्तमान में भी कार्य कराया जा रहा है, जबकि उनकी समस्त राशि लगगम 06 लाख रुपये वित्तीय वर्ष मे ही जारी कर दिया गया है।कृषको के लिए शासन से युरिया खाद प्राप्त होता है, जिसमें पूरे युरिया को खुद की दुकान में बेचने का प्रबंध किया जाता है।यह कि एक ही घर से सगे रिश्तेदारों की भर्ती भी नियम विरुद्ध मानी जाती है जबकि यह दोनो एक ही संस्थान में कार्यरत् है।

SIR प्रक्रिया पर विपक्ष हमलावर, बंगाल और एमपी में उठे सवाल
शिवा इन होटल में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा
जबलपुर में BJP का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम, CM मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
एमपी में रेल सफर होगा आसान: RKMP और संत हिरदाराम नगर पर रुकेगी स्पेशल ट्रेनें
PIL पर वकील की दलील से नाराज हुआ सुप्रीम कोर्ट, लगाई फटकार
टीम इंडिया की जीत के बीच कमेंट्री में रवि शास्त्री से हुई बड़ी गलती
भाई को बचाने गई बहन की भी मौत, तालाब में डूबे दोनों
टीम इंडिया का गौरवशाली रिकॉर्ड: 1983 से 2026 तक जीते ICC टूर्नामेंट
पुरानी तस्वीर शेयर कर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा, पीएम कुसुम योजना से 1000 मेगावाट उत्पादन का लक्ष्य