किसान संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया
चंडीगढ़ । किसान संगठनों ने अब अपनी मांगों को मनवाने के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव बनाना शुरु कर दिया है। इसी के तहत ही किसान संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठनों ने कहा है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर तत्काल कोई घोषणा नहीं करती है तो वे 13 फरवरी को दिल्ली की ओर रवाना होंगे और 16 फरवरी को भारत बंद रखा जाएगा। इसके लिए किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में दिल्ली की ओर कूच करेंगे। पंजाब के किसानों ने कहा है कि वे 10 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में दाखिल होंगे। इसके लिए शंभू बॉर्डर, डबवाली और खनौरी बॉर्डर को चुना गया है। ये इतना आसन नहीं होगा क्योंकि इन तीनों सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां भारी तादाद में सुरक्षा बल भी तैनात किये गए हैं। पुलिस के साथ पंजाब हरियाणा सीमा पर बीएसएफ और आरएएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है। हरियाणा सरकार ने पहले ही किसानों को रोकने के लिए पंजाब से लगी सीमा सील कर दी हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा तादाद में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
वहीं पंजाब के किसानों को हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाने से रोकने के लिए अंबाला में धारा-144 भी लागू कर दी गई है। पंजाब और हरियाणा के बीच बने शंभू बॉर्डर को सीमेंट की बैरिकेडिंग और कंटीली तारें लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां तक कि प्रशासन ने घग्गर नदी के ऊपर बने ब्रिज को भी बंद कर दिया है। बहादुरगढ़ में पांच लेयर की सुरक्षा के इंतजाम किये हैं। टीकरी बॉर्डर पर कंटीले तार और सिमेंटिड बैरिकेड लगाए गए हैं।
इसके अलावा पटियाला से अंबाला आने-जाने वाली रोड का रूट भी दूसरी ओर मोड़ दिया गया है। इसके साथ ही सोनीपत, झज्जर, पंचकूला के बाद कैथल में भी धारा-144 लगा दी गई है। पंजाब से चंडीगढ़ होते हुए किसान पंचकूला के रास्ते भी दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए इन रास्तों को भी बंद कर दिया गया है।
हरियाणा पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की है। लोगों को बस से पंजाब नहीं जाने की सलाह दी गई है क्योंकि हालात बिगड़ने की स्थिति में अंबाला-चंडीगढ़ नैशनल हाइवे-152, अंबाला-हिसार नैशनल हाइवे-65, पानीपत-जालंधर नैशनल हाइवे-44 और अंबाला-काला अंब नैशनल हाइवे-344 को भी बंद किया जा सकता है। हरियाणा के 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर किसानों और केंद्र सरकार के बीच दूसरे दौर की बैठक चंडीगढ़ में सोमवार 12 फरवरी को शाम पांच बजे सेक्टर 26 महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में होगी। इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल होंगे।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम