मशहूर यूट्यूबर एल्विश गिरफ्तार
नोएडा। मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के संबंध में बड़ी खबर आ रही है कि उसे नोएडा पुलिस ने कोबरा कांड मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सांपों के जहर की तस्करी मामले में पुलिस लगातार एल्विश से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि बीते दिनों नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर के साथ 5 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया था। ऐसे में एक बार फिर एल्विश मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। सांपों के जहर की तस्करी मामले में नोएडा पुलिस ने कारर्वाई करते हुए एल्विश को गिरफ्तार किया है। यहां बतलाते चलें कि मशहूर यूट्यूबर एल्विश पर पार्टी में सांपों के जहर के इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगा है। 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर का इस्तेमाल किए जाने संबंधी मामले में एफआईआर की थी। इसमें यूट्यूबर एल्विश को भी आरोपी बनाया गया है। तब पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। गिरफ्रतार किए गए लोगों में राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के नाम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक राहुल नाम के आरोपी से 20एमएल जहर जब्त किया गया था। इस पूरे मामले में एल्विश ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ फेक मामले चल रहे हैं और उनका इन सब से कोई लेना देना नहीं है। तब एल्विश ने इस मामले में पुलिस का पूरा सहयोग करने की भी बात कही थी। अब खबर यह है कि एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार एल्विश को आज 17 मार्च रविवार के दिन नोएडा के सेक्टर-49 से गिरफ्तार किया गया है।

मोहन यादव से चर्चा के बाद बस ऑपरेटरों ने वापस ली हड़ताल
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव