विदेश मंत्रालय ने प्रज्वल रेवन्ना को थमाया कारण बताओ नोटिस
विदेश मंत्रालय ने जदएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा है कि उनका राजनयिक पासपोर्ट क्यों नहीं रद कर दिया जाना चाहिए? प्रज्वल के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने विदेश मंत्रालय से प्रज्वल का राजनयिक पासपोर्ट रद करने का अनुरोध किया है।अधिकारियों ने गुरुवार को कहा था कि विदेश मंत्रालय प्रज्वल का राजनयिक पासपोर्ट रद करने के कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर कार्रवाई कर रहा है। माना जा रहा है कि वह फिलहाल जर्मनी में हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रज्वल का पासपोर्ट रद करने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया के तहत उनको कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस उनको ईमेल के जरिये भेजा गया है।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि विदेश मंत्रालय को प्रज्वल रेवन्ना का पासपोर्ट रद करने का अनुरोध 21 मई को प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट रद करने के लिए हमें न्यायिक अदालत या पुलिस के अनुरोध की आवश्यकता होती है। विदेश मंत्रालय को कर्नाटक सरकार से यह अनुरोध 21 मई को मिला था। हमने तुरंत इस पर कार्रवाई की।भाजपा पर प्रज्वल को बचाने के कांग्रेस सरकार के आरोपों पर जयशंकर ने कहा कि उन्होंने पहला कदम नहीं उठाया। मेरा मतलब है, यह पहला मामला नहीं है जब पासपोर्ट रद किया जा रहा है।

कृषि विभाग को बोनस भुगतान की प्रक्रिया तय करने के निर्देश
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक
छह महीने तक कक्षाओं और हॉस्टल में प्रवेश पर प्रतिबंध
सीएम बोले—अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी नहीं रखी देश की इज्जत