ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में हुईं जमा, स्ट्रांग रूम की गई सील
कोरबा / लोकसभा निर्वाचन के लिए कोरबा संसदीय क्षेत्र में शामिल कोरबा जिले की चारों विधानसभाओं के सभी मतदान केंद्रों से मतदान दलों की सुरक्षित वापसी हो गई है। 06 मई को रवाना हुए सभी मतदान दल कल 07 मई देर रात तक आईटी कॉलेज पहुंचते रहे। मतदान दलों के आईटी कॉलेज पहुंचने के बाद ईवीएम मशीनों को जमा करने, विभिन्न प्रपत्रों एवं जानकारियों का मिलान करने के बाद सील बंद मशीनों को चारों विधानसभावार स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मशीनों एवं अन्य सामानों को जमा कराने में प्रेक्षक प्रेमसिंह मीणा, कलेक्टर अजीत वसंत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी अलसुबह तक आईटी कालेज में तैनात रहे। कटघोरा एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को भी कटघोरा के शासकीय मुकुटधर कॉलेज से आईटी कॉलेज कोरबा लाया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम में सभी मशीनों को रखकर स्ट्रांग रूम सील किया गया। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अब यह स्ट्रांग रूम 04 जून को मतगणना के दिन ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में खोले जायेंगे। स्ट्रांग रूमों में रखी गई ईवीएम मशीनों की चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। चारों स्ट्रांग रूम के बाहर परिसर पर फोकस किये हुए सीसीटीवी कैमरों से किसी भी गतिविधि पर बारीक नजर रखी जायेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव