हमारे यहां तो 25 साल का भी महत्व होता है: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि आजादी के समय भारत को लेकर कई आशंकाएं थीं, लेकिन हमारे संविधान ने उन सभी को गलत साबित करते हुए देश को एक मजबूत लोकतंत्र बनाया। उन्होंने संविधान निर्माताओं और देश के नागरिकों को नमन करते हुए कहा कि हमारा लोकतंत्र प्राचीन समय से ही दुनिया के लिए प्रेरणा रहा है, इसलिए भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहा जाता है। पीएम ने कहा कि हमारे संविधान की अपेक्षा एकता की है। मातृभाषा को दबाकर देश के जनमानस को संस्कारित नहीं कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति में मातृभाषा को जगह दी गई है. काशी-तमिल संगमम आज एक बहुत बड़ा संस्थागत हुआ है। ये समाज को मजबूती देने का प्रयास है। संविधान के आज 75 साल हो रहे हैं, लेकिन हमारे यहां तो 25 साल, 50 साल का भी महत्व होता है, लेकिन जरा याद करें क्या हुआ था। हमारे देश में आपातकाल लाया गया, संविधान को नोच लिया गया. संवैधानिक व्यवस्थाओं को खत्म कर दिया गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
डॉ. मोहन यादव बोले—रेल दोहरीकरण से विकास को मिलेगी रफ्तार
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत लाइसेंस अवधि खत्म होने से पहले बिक्री बढ़ाने की कवायद
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में 'युवा संसद प्रतियोगिता' का आयोजन
लोक शिक्षण संचालनालय का नया आदेश, गेस्ट टीचर्स को मिली सुरक्षा
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में उपचार के बीच महिला ने तोड़ा दम, शव दूसरे अस्पताल भेजा गया
हवा में दौड़ती ट्रेन में दिखे CM योगी, हाई-स्पीड टेक्नोलॉजी ने खींचा ध्यान
Umang Singhar ने सदन में उठाया सिंगरौली कोल ब्लॉक मुद्दा, JPC की मांग