छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जमकर हुई गोलीबारी
छत्तीसगढ़ के सुकमा में टेटराई तोलनाई के जंगल में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्री भी बरामद की है।
मामले की जानकारी देते हुए सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नक्सलियों की एक पार्टी जंगल मे मौजूद है। जिसके बाद पुलिस को तोलनाई एवं टेटराई के बीच जंगल पहाड़ी में भेजा गया। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसके बाद नक्सली जंगल के रास्ते भाग गए।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां एक नक्सली का शव बरामद हुआ। साथ ही एक बंदूक भी मिली है और विस्फोटक सामग्री भी मिली है। मारे गये नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस टीम पूरे इलाके की तलाशी ले रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव