चुनाव आयोग ने नवीन पटनायक के विशेष सचिव को किया सस्पेंड
ओडिशा में 1 जून को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के विशेष सचिव डी एस कुटे को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने चुनाव के संचालन में गैर जरूरी हस्तक्षेप करने के लिए सस्पेंड कर दिया। वहीं, ईसीआई ने मेडिकल लीव पर चल रहे एक अन्य आईपीएस अधिकारी आशीष सिंह आईजी (सीएम सुरक्षा) को गुरुवार तक मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होने लिए कहा है।1997 बैच के आईपीएस अधिकारी कुटे को मुख्यमंत्री कार्यालय में सबसे शक्तिशाली नौकरशाहों में से एक माना जाता रहा है। चुनाव आयोग ने उनका मुख्यालय दिल्ली में ओडिशा के रेजिडेंट कमिश्नर के कार्यालय में तय किया था। उसने ओडिशा के मुख्य सचिव से गुरुवार तक कुटे को चार्जशीट जारी करने को कहा है। ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मुख्य सचिव को ड्राफ्ट चार्जशीट सौंपेंगे।वहीं, आईपीएस अधिकारी आशीष सिंह 4 मई से मेडिकल लीव पर हैं। इसको लेकर ओडिशा के सीईओ चुनाव आयोग ने कहा गया है कि उन्हें गुरुवार तक डिटेल मेडिकल जांच के लिए एम्स भुवनेश्वर के निदेशक की ओर से गठित एक स्पेशल मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होना होगा। दरअसल, आयोग की सिफारिश पर सरकार ने अप्रैल में सिंह को आईजी सेंट्रल रेंज के पद से ट्रांसफर कर दिया था। चुनाव आयोग की सिफारिशों पर अप्रैल में छह आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे।

जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी अरशद संभालेंगे भोपाल लेपर्ड्स की कप्तानी
कृषि विभाग को बोनस भुगतान की प्रक्रिया तय करने के निर्देश
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में