इंदौर में नजर नहीं आ रहा चुनावी माहौल....
इस बार लोकसभा चुनाव का माहौल इंदौर में नजर नहीं आ रहा है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने ठीक तरह से जनसंर्पक भी शुरू नहीं किए है। इंदौर से जुड़े विकास के मुद्दों पर भी दोनो उम्मीदवार ज्यादा बात नहीं कर रहे हैै।
भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी अपने भाषणों में मोदी लहर और राम मंदिर निर्माण पर ज्यादा बात कर रहे है तो कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम समाजों को साध कर सोशल इंजीनियरिंग पर जोर दे रहे है।
मतदाता भी महसूस कर रहे है कि इस बार चुनाव नीरस सा लग रहा है। लोग कर रहे है कि दोनो उम्मीदवारों से ज्यादा बैनर-पोस्टर्स तो इंदौर मेें निर्वाचन आयोग ने मतदान करने की अपील के लगाा दिए है। बुधवार को दोनों उम्मीदवार नामांकन फार्म भरेंगे। उसके बाद चुनावी माहौल नजर आ सकता है।
टिकट मिलने के 39 दिन बाद जनता के बीच लालवानी
भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी का टिकट 13 मार्च को तय हुआ था। टिकट मिलने के 39 दिन बाद अब लालवनी मोहल्लों के जनसंपर्क पर निकले। अभी तक वे मंडल स्तर की बैठक और सामाजिक आयोजनों में नजर आ रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम भी जनता से सीधे संपर्क करने के बजाए होली मिलन समारोह, महावीर जयंती और शहर मेें होने वाले आयोजनों के बहाने लोगों से मिल रहे है। उन्होंने अभी तक विधानसभा वार जनसंपर्क शुरू नहीं किया। कांग्रेस के विधानसभा स्तर पर सम्मेलन भी नहीं हो पाए है।
इंदौर के मुद्दे भी भाषणों से गायब
इंदौर से जुड़े मुद्दे भी उम्मीदवारों के भाषणों में नजर नहीं आ रहे है। शहर के मास्टर प्लान की मियाद ढाई साल पहले समाप्त हो गई, लेकिन नया मास्टर प्लान अब तक नहीं बना। इसका उल्लेख दोनो ही उम्मीदवारों ने अपने घोषणा पत्र में नहीं किया। डाग बाइट की समस्या का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है,लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी भी इसे नहीं उठा रहे हैै। चुनावी माहौल के बीच इंदौर नगर निगम में 28 करोड़ का घोटाला हो गया, लेकिन विपक्ष ने भी इस घोटाले पर चुप्पी साध रखी है।

राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
कतर के समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, छह लोगों की मौत